अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार यमन की अंसारुल्लाह तहरीक ने उस देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह की मृत्यु पर कहा है कि संगठित अरब अमारात ने सालेह को उसके बुरे परिणाम तक पहुंचा दिया।
तहरीक के प्रवक्ता ने आगे कहा कि यमन की क़ौमी काउंसिल के साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है। हमारा मतभेद उन लोगों के साथ है जो दुश्मन का साथ देते हैं। क़ौमी काउंसिल तो हर मैदान में हमारे साथ है चाहे दुश्मन का मुक़ाबला करना हो या राजनीतिक मैदान में हर जगह हम एक साथ हैं। और यमन की जनता को हर साज़िश का मुक़ाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए इसलिए क्योंकि शत्रु के हमले रुकेंगे नहीं अतः हमें अत्यधिक संगठित रहने की आवश्यकता है।
4 दिसंबर 2017 - 16:48
समाचार कोड: 870967
यमन की जनता को हर साज़िश का मुक़ाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए इसलिए क्योंकि शत्रु के हमले रुकेंगे नहीं अतः हमें अत्यधिक संगठित रहने की आवश्यकता है।